Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, डीजीपी ने पुलिस को दिए कई निर्देश
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट पर झारखंड पुलिस, डीजीपी ने पुलिस को दिए कई निर्देश

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • हर पल एक्टिव रहेगा नियंत्रण कक्ष, जबरन चंदा वसूली और अवैध कारोबार पर रोक
  • भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस को कई निर्देश, जुलूस और विसर्जन की विशेष तैयारी

Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल हुए. बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य के सभी पूजा पंडालों (लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी) का सत्यापन किया जाए. संवेदनशील पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अग्निशमन दल को भी तैनात किया जाएगा.

त्योहारों के दौरान प्रत्येक जिले में 24×7 नियंत्रण कक्ष काम करेगा. बलों की तैनाती में आला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. पुलिस बलों को दंगा-रोधी संसाधनों से लैस करने और भोजन, पानी व आवास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए. क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉन्स टीम) को भी हर समय सजग रहने का आदेश मिला है.

डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही अवैध वधशाला और पशु कारोबारियों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. जिले स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई और अवैध गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी तेज़ करने को कहा गया.

सोशल मीडिया और अफवाह पर सख्ती

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. डीजीपी ने निर्देश दिया कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द पर कोई आंच न आए.

विजयादशमी और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए जुलूस मार्गों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है. विवादित स्थलों और धार्मिक स्थलों के पास अतिरिक्त बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे. जुलूस की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी होगी. साथ ही उत्तेजक गानों पर रोक और विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे.

डीजीपी ने कहा कि रावण दहन और मूर्ति विसर्जन जैसे आयोजनों में भारी भीड़ रहती है. इसमें महिला, बच्चे और बुजुर्ग अधिक संख्या में होते हैं, इसलिए भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम जरूरी हैं. भगदड़ जैसी घटनाओं से बचाव को प्राथमिकता दी जाएगी.

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

अधिकारियों की मौजूदगी
इस बैठक में एडीजी प्रिया दूबे, आईजी प्रभात कुमार, आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस., डीआईजी एस. कार्तिक, डीआईजी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी अभियान अमित रेणु, एसपी विशेष शाखा मूमल राजपुरोहित सहित राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय व जिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

November 1, 2026

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

November 1, 2026

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026

Jamshedpur: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चला सघन जांच अभियान

November 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी की, X पर लिखा-‘एक नयी यात्रा शुरू हुई…’

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group