Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Politics: कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं! अपनी ही सरकार की करायी फजीहत; विधायक प्रदीप यादव और मंत्री इरफान अंसारी सदन में भिड़े, तीखी नोकझोंक
    Breaking News

    Jharkhand Politics: कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं! अपनी ही सरकार की करायी फजीहत; विधायक प्रदीप यादव और मंत्री इरफान अंसारी सदन में भिड़े, तीखी नोकझोंक

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि विस अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को रोक-टोक करना पड़ा. दरअसल, विधायक प्रदीप यादव ने राज्य में थैलेसीमिया मरीजों की संख्या, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा और सरकारी सहायता को लेकर सवाल पूछे. जवाब देते समय मंत्री इरफान अंसारी ने स्वीकार किया कि सरकार के पास थैलेसीमिया मरीजों का कोई अपडेटेड डेटा उपलब्ध नहीं है. सरकार सर्वे करायेगी.

    इस पर भाजपा विधायकों ने सदन में शेम-शेम कहते हुए हल्ला मचाया. प्रदीप यादव के सवाल से मंत्री झल्लाये. इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि मेरे सवालों का जवाब नहीं आ रहा है. आरोप लगाया कि ब्लड ट्रांसप्लांट के नाम पर एक अस्पताल ने मरीजों से पैसे वसूले हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि विधायक सदन को गुमराह कर रहे हैं. इनके पास कोई स्पष्ट प्रमाण है, तो उसे दें. मंत्री के जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हुए.

    स्पीकर ने मंत्री को संक्षिप्त जवाब देने को कहा, लेकिन मंत्री इरफान अंसारी जवाब देने की बजाय घटनाएं और उदाहरण बताने लगे. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव प्राइवेट अस्पताल में इलाज पर खर्च होने की बात कर रहे हैं. प्राइवेट अस्पताल पैसे लेकर ही इलाज करते हैं. इस बीच मंत्री दीपिका पांडेय भी इरफान के समर्थन में खड़ी हो गयीं. वह प्रदीप यादव का विरोध कर रहीं थीं. उन्होंने कहा कि विधायक अपने हिसाब से जवाब चाहते हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    यह सही नहीं है. स्पीकर पूरी घटना को लेकर प्रदीप यादव पर बिफरे. उन्होंने कहा कि प्रदीप जी केवल आपके ही प्रश्न पर सदन नहीं चलेगा. मैं नियमन देता हूं कि मंत्री के चेंबर में जायें और बात करें. प्रदीप यादव ने कहा कि इसमें उत्तेजित होनेवाला बात नहीं है. मेरे सवालों का जवाब नहीं आ रहा है.

    सदन में ऐसे हुई नोकझोंक
    हर चीज में नेतागिरी नहीं चलेगी- मंत्री इरफान अंसारी.
    रुकिए, आ रहा हूं, आ रहा हूं भाई- मंत्री इरफान अंसारी.
    घटना जिस प्रकार उठाते हैं, हमारे मरीज मर जाते हैं – मंत्री इरफान अंसारी.
    सरकारी अस्पताल में ब्लड के पैसे लिए जाते हैं- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    कौन पैसा लिया है, सदन को गुमराह ना करें- मंत्री इरफान अंसारी.
    आप प्रश्न को आधा छुड़वा देते हैं- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    प्रदीप जी नहीं माननीय सदस्य बोलिए- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    इसका उत्तर कहां दिया अध्यक्ष महोदय- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    आप और मंत्री बैठकर बात कर लीजिए- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    आगे बढ़ना कोई समाधान नहीं है अध्यक्ष महोदय- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    अरे भाई हो गया समाधान- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    समाधान कैसे हो गया- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव.
    सदन में आप ही का प्रश्न लेकर चलें?- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    आप बोलते जा रहे हैं बोलते जा रहे हैं- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    आप जो चाहेंगे वैसा जवाब मंत्री नहीं देंगे- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    हम नियमन दे रहे हैं- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    प्रश्न-उत्तर में अभाव है तो वार्ता कर लें- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.
    आप मंत्री के चैंबर में जाकर समाधान करें- स्पीकर रबींद्र नाथ महतो.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    engaging in heated exchanges. Jharkhand Politics: All is not well in the Congress party! They embarrass their own government; MLA Pradeep Yadav and Minister Irfan Ansari clash in the House Jharkhand Politics: कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं! अपनी ही सरकार की करायी फजीहत; विधायक प्रदीप यादव और मंत्री इरफान अंसारी सदन में भीड़े तीखी नोकझोंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group