Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics : Cm हेमंत बोले, भाजपा दूसरे राज्य के नेताओं को झारखंड बुलाकर सरकार अस्थिर करने का रच रही षड्यंत्र
    Headlines

    Jharkhand Politics : Cm हेमंत बोले, भाजपा दूसरे राज्य के नेताओं को झारखंड बुलाकर सरकार अस्थिर करने का रच रही षड्यंत्र

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे राज्य के नेताओं को झारखंड बुलाकर भाजपा षड्यंत्र रच रही है. लेकिन राज्य की जनता के ताकत पर महागठबंधन की सरकार टिकी हुई है और सुचारु चलती रहेगी. महागठबंधन सरकार विकसित और खुशहाल झारखंड बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है. मुख्यमंत्री गुरुवार को चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रमंडल की 5.91 लाख लाभार्थियों को मंईयां सम्मान योजना के तहत पहली किस्त की राशि जारी की.

    सीएम ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार रांची हेड क्वार्टर से नहीं, बल्कि गांव-देहात से चल रही है. वर्ष 2019 में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी. यह सरकार राज्य के मूलवासी, आदिवासी, शोषित, पीड़ित व दलित के हितों की रक्षा को लेकर काम कर रही है. लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है. कोरोना के बादल छंटने के बाद भाजपा सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र करती रही. जमीन दलाली व भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाकर भाजपा ने मुझे भी जेल में डाल दिया. लेकिन ईश्वर के घर में देर है, अंधेर नहीं. हाइकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने असलियत उजागर की और आज आपलोगों के बीच हूं.

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    युवाओं का भविष्य गर्त में डालने वाले युवा आक्रोश रैली कर रहे हैं

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    हेमंत ने कहा कि विपक्ष युवा आक्रोश रैली निकालने वाला है. युवाओं का भविष्य तो इन लोगों ने गर्त में डाल दिया. सर्वाधिक नियुक्ति रेलवे, बैंक, फोर्स, कोल इंडिया में होती है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया है. अब नियुक्तियों का सारा बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया गया. फिर भी हमने हार नहीं मानी. हम हजारों नियुक्तियां दे रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP is conspiring to destabilize the government CM Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group