


Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. इसके बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल का वॉलपेपर बदल गया है बैकग्राउंड भगवा रंग में तब्दील हो गया है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड लिखा हुआ है. इसके अलावा उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और असम के सीएम उनसे मिलने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनसे क्या कहा इस बारे में भी जानकारी साझा की गयी है. हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स पर बताया कि आज असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आज मिलने आए. उन्होंने मुझे गुवाहाटी (असम) स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन करने हेतु आमंत्रण दिया. ज्ञात हो कि झारखंड के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपनी झामुमो पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.



