Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics: सुदेश महतो बोले, हेमंत सरकार ने चुनाव में जितने भी वायदे किये उसे पूरा नहीं किया
    Headlines

    Jharkhand Politics: सुदेश महतो बोले, हेमंत सरकार ने चुनाव में जितने भी वायदे किये उसे पूरा नहीं किया

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 2019 के चुनाव में हमारी जीत हासिल नहीं होने के दो मुख्य कारण थे. पहली भाजपा और आजसू का चुनाव में एक साथ न होना और दूसरा महागठबंधन की सरकार के द्वारा जनता को ऐसे लुभावन वादे, जो आज तक पूरे नहीं हो सके. ये बातें श्री महतो ने शनिवार को कुजू मुरपा तरवाटांड़ में आयोजित मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में प्रखंड से लेकर जिला तक जमीन घोटाला का मामला सामने आ रहा है. यह निश्चित ही जमीनों की डिजिटल डकैती है. ऑनलाइन सुधारने के नाम पर हजारों एकड़ जमीन लोगों के खाते से हटा दिया जाता है.

    यह पूरे झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़ी डिजिटल डकैती है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जिस विश्वास के साथ हेमंत सरकार को सत्ता में लाने का काम किया, वही सरकार आज उनको ठगने व लूटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव में जितने भी वायदे किये आज तक उनमें से एक भी वायदा को पूरा नहीं किया. हेमंत सोरेन ने राज्य में इतना भ्रष्टाचार किया कि उनको जेल तक जाना पड़ा. ऐसे मुख्यमंत्री पर जनता कैसे विश्वास करेगी. उन्होंने कहा कि समय आ गया है राज्य में एनडीए की सरकार बने. उन्होंने कहा कि आजसू की एक ही प्राथमिकता है जनता का विकास. उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी चूल्हा प्रमुखों से आग्रह किया कि 2019 से सबक लेते हुए पूरी निष्ठा के साथ इस बार के विधानसभा चुनाव में मांडू से तिवारी महतो को जीता कर विधानसभा भेजने का काम करे.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किलो का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस के बार के चुनाव में चुल्हा प्रमुख का किरदार अहम है. चुल्हा प्रमुख सभी घरों में जाकर आजसू पार्टी के नीति व सिद्धांतों को बताये. दो माह लगातार कार्य करे, निश्चित तौर पर मांडू विधानसभा से आजसू प्रत्याशी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि पिछले बार जो हमने गलती की उसको न दोहराते हुए पूरे उत्साह के साथ इस बार तिवारी महतो को जीताना है. विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार को इस के बार चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकना है और एनडीए की सरकार बनानी है.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant government did not fulfill all the promises made during the elections Sudesh Mahato said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group