Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क
    Breaking News

    Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कन्निगैपैर गांव में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद वहां फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने उनसे संपर्क स्थापित किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रमुख शिखा लाकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रकोष्ठ ने उन प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया है, जिन्होंने एक वीडियो के माध्यम से कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद झारखंड स्थित अपने गृह जिलों में लौटने की इच्छा जताई थी। लाकड़ा ने कहा, ‘तिरुवल्लूर जिले की समुद्री खाद्य निर्यात करने वाली कंपनी में झारखंड के विभिन्न जिलों के कुल 36 प्रवासी श्रमिक कार्यरत थे।

    इनमें धनबाद की 29 वर्षीय प्रीति देवी की अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक कोडामा पीरा का उपचार जारी है। शेष 34 श्रमिकों को रेल मार्ग से उनके-अपने गृह जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।’ उन्होंने बताया कि तिरुवल्लूर जिले में स्थित समुद्री खाद्य निर्यात कंपनी में रविवार को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था, जहां ये प्रवासी श्रमिक कार्यरत थे।

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    इस घटना में 14 श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य विषैली गैस के प्रभाव से बीमार होने के कारण उपचाराधीन हैं। झारखंड जनाधिकार महासभा नामक एक सामाजिक संगठन ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच पर प्रवासी श्रमिकों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने झारखंड स्थित अपने गृह जिलों में लौटने के लिए मदद की अपील की थी। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रवासी प्रकोष्ठ को निर्देश दिया कि सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी तत्काल सुनिश्चित की जाए।

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Preparations underway for the safe return of 34 migrant workers from Jharkhand stranded in Tamil Nadu; government has established contact. Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी सरकार ने किया संपर्क
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    June 28, 2026

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group