Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Pramotion: 1994 बैच की IPS प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को DG रैंक में मिली प्रोन्नति

Ranchi. झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है. 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं. इस पदोन्नति के बाद झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अधिकारी अब कुल चार हो गए हैं. तदाशा मिश्रा के साथ इस रैंक में अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया भी शामिल हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पुलिस प्रशासन में अनुभव, रणनीति और नेतृत्व को और मजबूत करेगी. तदाशा मिश्रा को यह पदोन्नति मिलने से राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और पुलिस कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

Exit mobile version