Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Proud: झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे चंद्रशेखर बने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सिफारिश की
    Breaking News

    Jharkhand Proud: झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे चंद्रशेखर बने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सिफारिश की

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है. न्यायमूर्ति चंद्रशेखर वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट  में न्यायाधीश के रूप में सेवारत हैं. झारखंड उच्च न्यायालय उनकी मूल अदालत है. 17 जनवरी, 2013 को झारखंड हाइकोर्ट (रांची बेंच) में एडिशनल जज बने. 27 जून, 2014 को परमानेंट जज के रूप में पदस्थापित. दिसंबर 2023 में झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे.

    भारत के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में न्यायमूर्ति चंद्रशेखर के नाम की सिफारिश की. इस कॉलेजियम के अन्य सदस्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ थे. कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में मुंबई उच्च न्यायालय में छह अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ये छह न्यायाधीश हैं- न्यायमूर्ति संजय आनंदराव देशमुख, न्यायमूर्ति वृषाली विजय जोशी, न्यायमूर्ति अभय जयनारायणजी मंत्री, न्यायमूर्ति श्याम छगनलाल चांडक, न्यायमूर्ति नीरज प्रदीप धोटे और न्यायमूर्ति सोमशेखर सुंदरेसन.
    कॉलेजियम ने तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति जॉनसन जॉन, न्यायमूर्ति गोपीनाथन उन्नीथन गिरीश और न्यायमूर्ति चेल्लप्पन नादर प्रतीप कुमार को केरल उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कौन हैं जस्टिस चंद्रशेखर?
    जस्टिस श्री चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैंपस लॉ सेंटर से 1993 में LL.B की डिग्री प्राप्त की. 9 दिसंबर 1993 को वे दिल्ली स्टेट बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत हुए. वकालत की शुरुआत दिल्ली से की और 19 साल के करियर में करीब 3,500 मामलों में पैरवी की. सुप्रीम कोर्ट के 140 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट्स में काउंसल रहे. झारखंड राज्य, AICTE, बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के स्टैंडिंग काउंसल भी रहे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    दिसंबर 2023 में झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे. दिसंबर 2024 में राजस्थान हाई कोर्ट में ट्रांसफर हुआ इसके बाद मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट में स्थानांतरण की सिफारिश की, जो 14 जुलाई 2025 को मंजूर हुई और फिर 21 जुलाई 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    became the Chief Justice of Bombay High Court Jharkhand Proud: Chandrashekhar Jharkhand Proud: झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे चंद्रशेखर बने मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश recommended by the Supreme Court Collegium who was the acting Chief Justice of Jharkhand High Court सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सिफारिश की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group