Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने संभाला पदभार

Dhanbad.झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को धनबाद के गोविंदपुर स्थित राजविलास रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ. इस ऐतिहासिक अधिवेशन में रांची जिला से 60 सदस्यों सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को शपथ दिलाते हुए पदभार ग्रहण कराया. अधिवेशन में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का अभिनंदन किया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से किए जा रहे जनसेवा और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने सम्मानित किया गया.

अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रवि शंकर शर्मा की उपस्थिति रही. कार्यक्रम अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अधिवेशन में नई उमंग स्मारिका का विमोचन भी किया गया. स्मारिका के संपादक मंडली में अशोक कुमार नारसरिया, कमल कुमार केडिया और निर्मल बुधिया हैं.

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन को केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। हमें परंपरा से आगे बढ़ते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना होगा।. युवा और मातृशक्ति हमारे दो मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी भागीदारी को निरंतर बढ़ाना होगा. अधिवेशन का संचालन पूर्व प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने किया.

Exit mobile version