


धनबाद/रांची. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक साथ कई बड़ी घोषणाएं की हैं। धनबाद, रांची और सांतरागाछी से सफर करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने जहां दिल्ली और राजस्थान जाने वाली दो प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि (Extension) बढ़ा दी है, वहीं धनबाद से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित (Regular) कर दिया गया है।
धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) एक्सप्रेस अब हुई नियमित यात्रियों की लंबी मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 03379/03380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद स्पेशल के परिचालन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन नए नंबर के साथ चलेगी।
-
उद्घाटन स्पेशल: इस नियमित सेवा का शुभारंभ 06 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 13379 उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
-
नियमित परिचालन: गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-LTT एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को खुलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 13380 LTT-धनबाद एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को प्रस्थान करेगी।
-
रूट (मार्ग): यह ट्रेन धनबाद से कतरासगढ़, चन्द्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेनुकुट, ओबरा डैम और सिंगरौली के रास्ते मुंबई (LTT) तक जाएगी।
सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार राजस्थान की तरफ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08611/08612 सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया गया है।
-
गाड़ी सं. 08611 (सांतरागाछी-अजमेर): यह ट्रेन (प्रत्येक सोमवार) 06.04.26 से 13.04.26 तक और फिर 20.04.26 से 29.06.26 तक चलेगी।
-
गाड़ी सं. 08612 (अजमेर-सांतरागाछी): यह ट्रेन (प्रत्येक गुरुवार) 09.04.26 से 16.04.26 तक और फिर 23.04.26 से 02.07.26 तक चलेगी। इस ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत ही रहेगा।
रांची-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल का परिचालन भी बढ़ा राजधानी रांची से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 02877/02878 के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।
-
गाड़ी सं. 02877 (रांची-आनंद विहार स्पेशल): यह ट्रेन (प्रत्येक शनिवार) 04.04.26 से 11.04.26 तक तथा 18.04.26 से 27.06.26 तक चलेगी। (ध्यान दें: 23.05.26 को इसका परिचालन नहीं होगा)।
-
गाड़ी सं. 02878 (आनंद विहार-रांची स्पेशल): यह ट्रेन (प्रत्येक रविवार) 05.04.26 से 12.04.26 तक तथा 19.04.26 से 28.06.26 तक चलेगी। (ध्यान दें: 24.05.26 को इसका परिचालन नहीं होगा)। इन ट्रेनों के समय और रूट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।



