Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: ‘बेटे’ ने कर दी ‘मां’ की चाकू घोंपकर हत्या, जादू टोना करने का था संदेह, बेटी की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: ‘बेटे’ ने कर दी ‘मां’ की चाकू घोंपकर हत्या, जादू टोना करने का था संदेह, बेटी की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dumka.दुमका के भद्रा दीघा गांव में एक व्यक्ति ने जादू-टोना करने के संदेह में अपनी 70 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर को हुई थी जब 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां मुनी सोरेन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का दुमका के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई.

    गोपीकांदर पुलिस थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि आरोपी को रविवार को मधुबन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. भगत ने कहा, ‘‘महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने अपने भाई के खिलाफ हत्या करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को संदेह था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी. आरोपी की 18 वर्षीय बेटी की हाल में मौत हो गई थी जिसके लिए वह अपनी मां को दोषी मानता था.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले भी अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की थी. भगत ने कहा, ‘आरोपी ने कबूल किया कि 28 अक्टूबर की रात को वह अत्यधिक नशे में था और उसे अपनी मृत बेटी की बहुत याद आ रही थी. वह गुस्से में अपनी बहन के घर गया और वहां उसने अपनी मां पर कई बार चाकू से वार किया. उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    भगत ने बताया कि पुलिस ‘झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001’ पर दूर-दराज के गांवों में एक जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, हम घने जंगलों में बसे गांवों के साथ-साथ उन गांवों में भी जागरूकता शिविर लगाने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएएलएसए) के साथ बातचीत करेंगे जहां शिक्षा की दर बहुत कम है क्योंकि इन्हीं कारणों से ऐसी घटनाएं होती हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: 'बेटे' ने कर दी 'मां' की चाकू घोंपकर हत्या Jharkhand: Son stabs mother to death suspects her of practicing witchcraft; accused arrested based on daughter's complaint जादू टोना करने का था संदेह बेटी की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group