


Garhwa. गढ़वा जिले में खनन और उत्खनन व्यापार के मालिकों से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक सिंह और मकदस अंसारी के रूप में हुई है. वे तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) का ‘एरिया कमांडर’ होने का दावा कर वसूली करते थे. भाकपा (माओवादी) से अलग होने के बाद टीएसपीसी समूह बनाया गया था.
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि तीनों आरोपियों को रंका थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. पांडे ने बताया कि खदान संचालक मोहन मुरारी देव ने रंका थाने में 18 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की रात तीन अज्ञात अपराधी खदान में घुस आए तथा जबरन वसूली करने लगे. उन्होंने कर्मचारियों को धमकी भी दी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के पास से एक देसी पिस्तौल, लूटे गए मोबाइल फोन और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है.



