Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला, स्कूल के शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latehar . लातेहार जिले में 13 वर्षीय लड़की अपने घर में फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के एक शिक्षक द्वारा “प्रताड़ित” किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि लड़की शुक्रवार रात सदर थाना क्षेत्र में अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली.

लातेहार थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया, ‘‘परिवार वालों की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जारी है.’’ इससे पहले स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

Exit mobile version