Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मां पर काला जादू क शक! अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए उसके 3 साल के बच्चे को जहर देकर मार डाला

Garhwa.  गढ़वा जिले में तीन-वर्षीय एक बच्चे की जहर देकर हत्या करने के आरोप में वार्ड पार्षद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि मृतक बच्चे की मां काला जादू करती थी। यह घटना 25 फरवरी को बरडीहा पुलिस थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में घटी। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे की 22-वर्षीय मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

बरडीहा पुलिस थाना के प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया, “हमने इस मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान ललन ओरांव (36) और विशाल ओरांव (18) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान ललन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की छह जनवरी को बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। ललन को शक था कि बच्चे की मां काला जादू करती थी, जिसके कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हुई। अधिकारी ने बताया कि इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। बच्चे का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version