Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand : पहला अनुपूरक बजट आज होगा पेश, अतिवृष्टि सहित इन मुद्दों पर होगी तकरार
    Headlines

    Jharkhand : पहला अनुपूरक बजट आज होगा पेश, अतिवृष्टि सहित इन मुद्दों पर होगी तकरार

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन सोमवार चार अगस्त को और गहमागहमी के साथ शुरू होने जा रहा है. पहले दिन प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर पेश करेंगे. इसके बाद इस पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक की संभावना है.

    सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शोक प्रस्ताव के बाद स्थगन हुआ था, लेकिन अब सदन में गर्मागर्म बहस का माहौल बन रहा है. हालांकि सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें सत्र के सुचारू संचालन की रणनीति बनी.

    इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने हिस्सा लिया था. अनुपूरक बजट में अतिरिक्त व्यय को मंजूरी मिलेगी, जिस पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े करने की पूरी संभावना है.

    इन मुद्दों पर होगा वार-पलटवार

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    भाजपा ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी अतिवृष्टि से हुए नुकसान, सरना धार्मिक कोड और ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी.

    इसके अलावा, बिहार में चल रहे विशेष पहचान रजिस्टर (SIR) के खिलाफ झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की योजना भी चर्चा में है. मरांडी ने कहा है कि हम सरकार से जनता के हित में जवाब चाहते हैं. फंड की कमी का बहाना अब नहीं चलेगा.

    दूसरी ओर सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी में है. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का तार्किक जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हम जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष को केवल हंगामा करने की बजाय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी दिल्ली में शिबू सोरेन की देखभाल में लगे हैं. उनकी विधानसभा में उपस्थिति पर संशय है. ऐसा हुआ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की सेकेंड लाइन मोर्चा संभालेगी.

    अतिवृष्टि पर चर्चा कराएगी सरकार

    सत्र में राज्य में अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष चर्चा होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही भारी बारिश को गंभीरता से लेने की बात कही थी और सरकार इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने का दावा कर रही है. लेकिन विपक्ष का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में राहत कार्यों में देरी और फंड की कमी सरकार की नाकामी को दर्शाती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: The first supplementary budget will be presented today there will be dispute on these issues including excessive rainfall
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group