
Ranchi. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने गैंगरेप किया. वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे. धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सनावल थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं. वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फिर दर्ज नहीं की. इसके बाद सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने एसी रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है.
इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है. एसी और थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं. करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया गया.
जानिए पूरा मामला ?
दरअसल, 7 सितंबर 2025 को 25 साल की विवाहिता अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी. इस दौरान झारखंड के 3 युवक सैयद अली, फैयाज अंसारी और सोनू अंसारी जंगल में मिले. तीनों आरोपियों ने चाची-भतीजी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने चाची भतीजी को धमकाया.
आरोपियों ने कहा कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धो बैठेगो. इसके बाद तीनों आरोपी चाची-भतीजी को जंगल में छोड़कर भाग गए. चाची-भतीजी किसी कदर जंगल से अपने घर पहुंचे. परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद से महिला सदमे में थी. महिला ने रात में 7 सितंबर की रात ही घर के पटाव में चढ़कर फांसी लगा ली. 8 सिंतबर को महिला का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
