Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Treasury Scam :कोषागार विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, पिछले 8 वर्ष में 2 बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये निकाले, 21 संदिग्ध खातों को किया ‘फ्रीज’ , 1.6 करोड़ रुपये जब्त
    Breaking News

    Jharkhand Treasury Scam :कोषागार विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, पिछले 8 वर्ष में 2 बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये निकाले, 21 संदिग्ध खातों को किया ‘फ्रीज’ , 1.6 करोड़ रुपये जब्त

    News DeskBy News DeskApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हजारीबाग जिले के कोषागार विभाग में तैनात तीन कर्मचारियों को पिछले आठ वर्ष में दो बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य के वित्त विभाग द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन की पहचान करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने वित्तीय अनियमितताओं में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार की।

    हजारीबाग के उपायुक्त द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यहां अतिरिक्त कलेक्टर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल ने कोषागार के रिकॉर्ड की जांच की। सरकारी धन की अवैध निकासी के लिए अस्थायी भुगतान आईडी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई और इस धन को बाद में विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों में अंतरित कर दिया गया था।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    जांच के बाद 21 संदिग्ध खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया गया, जिससे 1.6 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई। जिला कोषागार अधिकारी द्वारा लोहसिंघना थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शंभू कुमार, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह ये तीनों लोग हजारीबाग स्थित पुलिस विभाग की लेखा शाखा में कार्यरत हैं।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    इससे पहले मंगलवार को बोकारो जिले में झारखंड पुलिस के एक लेखाकार को पुलिस वेतन खाते से 4.29 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोषागार अधिकारी गुलाब चंद ओरांव ने बोकारो स्टील सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर आरोपी कौशल कुमार पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.6 करोड़ रुपये जब्त 21 संदिग्ध खातों को किया ‘फ्रीज’ Jharkhand Treasury Scam :कोषागार विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार Jharkhand Treasury Scam: Three Treasury Department employees arrested; Rs 15.41 crore withdrawn from two bank accounts in the last eight years; 21 suspicious accounts frozen; Rs 1.6 crore seized पिछले आठ वर्ष में दो बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये निकाले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group