Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म; आठ गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
Breaking News

Jharkhand: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म; आठ गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

News DeskBy News DeskJune 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर रात मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को जबरन गांव से सटे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद रांची के एक सरकारी अस्पताल में युवती की चिकित्सीय जांच कराई गई।

रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया, हमने इस सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों को बुरमू और चान्हो थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर छापेमारी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है, जबकि हिरासत में लिए गए किशोर की उम्र 15 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group