
Latehar. लातेहार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कांग्रेस कुमार और सनाउल अंसारी शामिल हैं. दोनों मोहनपुर के रहने वाले हैं. मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा ने बताया कि लातेहार के किसान इंद्र मुनि उरांव ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों के द्वारा उन्हें सुखाड़ राहत के तहत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 2 लाख 37 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिया गया.
साइबर थाना में इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ की गई छानबीन के क्रम में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से किसान को फोन किया जाता है, उसका लोकेशन देवघर के मोहनपुर की एक गांव में दिख रहा है. इसके बाद लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देवघर में छापेमारी की गई.
पुलिस ने सटीक लोकेशन पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और जांच के क्रम में अपराधियों के जरिये किए गए साइबर फ्रॉड के भी साक्ष्य बरामद हुए.
