Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ने बताया, “वज्रपात की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे गांव में एक पेड़ के पास खड़े थे।

दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। झारखंड सरकार के प्रावधानों के अनुसार, वज्रपात से मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है।

Exit mobile version