Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर झारखंड की महिला से दुबई में बंधक बनाया, नौकरानी का कराया जा रहा काम, प्लेसमेंट एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज
Breaking News

Jharkhand: नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर झारखंड की महिला से दुबई में बंधक बनाया, नौकरानी का कराया जा रहा काम, प्लेसमेंट एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची की एक महिला को एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कथित तौर पर नर्सिंग की नौकरी देने का झांसा देकर मई में दुबई बुलाकर बंधक बना लिया गया, जहां उससे जबरन घरेलू काम कराया जा रहा है तथा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हवाई अड्डा थाने में निजी कंपनी ‘एएमडी ट्रेंड सॉल्यूशंस’ की एजेंट प्रियंका, उसके पति रितेश और मोहम्मद मिराज अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 146 (बंधुवा मजदूरी), 318(4) (धोखाधड़ी), 127(7) (बंधक बनाना) और 316(2) (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है.

पिता का दावा-बेटी परिवार को बताए बिना दुबई गई थी.
शिकायत के मुताबिक, रांची के छोटा घाघरा निवासी मोनिका कच्छप नर्सिंग की नौकरी मिलने का आश्वासन मिलने के बाद पांच मई को दुबई गई थी. पुलिस ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखने के बाद नौकरी के लिए आवेदन किया था. पिता का आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी मोनिका ने नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिए जाने पर 22 अप्रैल को प्रियंका को ऑनलाइन माध्यम से 15,000 रुपये भेजे थे. बाद में प्रियंका ने हवाई टिकट के लिए भी रुपये मांगे, जिसका भुगतान भी कर दिया गया. पुलिस के अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि मोनिका पांच मई को दिल्ली से शारजाह पहुंची, जहां हवाई अड्डे पर कंपनी के चालक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया. आरोप है कि चालक ने हवाई अड्डे से निकलते ही मोनिका का पासपोर्ट जब्त कर लिया.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

हवाई अड्डा थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया, ‘‘सात मई को उसे अजमान स्थित एक इमारत की 24वीं मंजिल पर बने कार्यालय ले जाया गया, जहां रितेश और मिराज अंसारी ने उस पर अरबी भाषा में लिखे कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया. थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘बाद में उसे बताया गया कि उसके द्वारा हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज के अनुसार उस पर 12,600 दिरहाम का कर्ज बकाया है और यह रकम चुकाने के बाद ही उसे भारत लौटने दिया जाएगा.

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मोनिका रांची के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी. इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका के संपर्क में आई और उसने दुबई जाने का फैसला किया. वह हमें बिना बताए चली गई थी. उसके पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

October 4, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

October 4, 2026

ICICI बैंक को 229 करोड़ रुपये से अधिक की GST मांग का नोटिस, ब्याज और जुर्माना भी लगा

October 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

October 4, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

October 4, 2026

ICICI बैंक को 229 करोड़ रुपये से अधिक की GST मांग का नोटिस, ब्याज और जुर्माना भी लगा

October 4, 2026

Jharkhand: नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर झारखंड की महिला से दुबई में बंधक बनाया, नौकरानी का कराया जा रहा काम, प्लेसमेंट एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज

October 4, 2026

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में स्कूल की रिपोर्ट से तय होगी नाबालिग आरोपियों की उम्र, जुवेनाइल बोर्ड ने पांच स्कूलों से मांगा प्रमाणपत्र

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group