
Chatra. नया बस स्टैंड के समीप युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में हजारीबाग के चौपारण के मो इशा व मो आलमगीर शामिल हैं. दोनों पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
दोनों आरोपियों को पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती कोडरमा से एक यात्री बस पर सवार होकर ऊंटा पहुंची थी. उक्त दोनों ने ऊंटा में उतरने नहीं दिया और युवती को चतरा ले गये. चतरा के बस स्टैंड के समीप होटल में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया.
