Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोगों से स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग को अपनाने का रविवार को आह्वान किया। गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। गंगवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।’’

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची कॉलेज में आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। सेठ ने कहा, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनियाभर के लगभग 192 देशों में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग शरीर और मन को अनुशासित करता है तथा डिजिटल उपकरणों पर अत्यधिक समय बिताने की आदत से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।

इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।’’
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमें केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही योगाभ्यास नहीं करना चाहिए बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है।

Exit mobile version