Site icon Lahar Chakra

झारखंड के जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में बदलेंगे! योजना को केंद्र की मंजूरी…

Ranchi: नई दिल्ली में झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की. इस बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. खास फोकस राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – में जिला अस्पतालों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर रहा.

बैठक में सुदिव्य कुमार ने इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने और इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि राज्य में तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो सके और आम लोगों को बेहतर इलाज मिले. इस पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

मुलाकात के बाद सुदिव्य कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्हें विश्वास है केंद्र सरकार के सहयोग से झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा और लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी.

इस योजना के तहत झारखंड के छह ज़िलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे: धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर). यह पहल राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Exit mobile version