Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड की हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का किया था वादा, मिला सिर्फ धोखा
    Headlines

    झारखंड की हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का किया था वादा, मिला सिर्फ धोखा

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • राज्य में रोजगार, विकास और बदलाव के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी  : मोहन यादव

    दुमका. झारखंड की उप राजधानी दुमका में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की जनता से कहा कि अब इस सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है. बस इसे बदलकर रहना है. क्योंकि, राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है. यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है. हेमंत सरकार ने 2019 के चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से कितने वादे पूरे हुए हैं? उन्होंने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, क्या किसी को नौकरी मिली?

    भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की पूजा करके आया हूं कि राज्य की इस पाप करने वाली हेमंत सरकार का अंत होना चाहिए. राज्य की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड को लोगों के साथ अन्याय किया है. हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोलकर आगे बढ़ती गई.

    यादव ने कहा कि आदिवासियों को प्रोत्साहित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहम योगदान रहा है. देश में पहली बार किसी आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च पद देकर राष्ट्रपति बनाने का कार्य मोदी ने किया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस राज्य में बाबा बैद्यनाथ की कृपा और भाजपा के कारण एक समृद्ध भविष्य छिपा हुआ है. यहां की महिलाओं, मजदूरों और युवाओं में मेहनत और लगन की अपार क्षमता है लेकिन झारखंड आज अपने नंबर वन स्थान को खोकर सबसे नीचे आ गया है. इसका कारण हेमंत सरकार की नाकामी है.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ है. अब कोई कुछ कहे या न कहे लेकिन बदलाव होकर रहेगा, जिसने घपला किया है, उसे जेल जाना पड़ेगा. हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड की जनता की भावनाओं को आहत किया है और इसके लिए जनता गठबंधन सरकार को कभी माफ नहीं करेगी. हेमंत सरकार के दौरान 300 करोड़ का भूमि घोटाला और 100 करोड़ का खनिज घोटाला हुआ. गठबंधन सरकार के एक नेता के घर से अवैध राशि मिलने पर सीएम यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, किस सांसद के घर से 300 करोड़ मिले थे? ऐसे नेताओं को डूब मरना चाहिए जब उनके नौकर के घर से करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं.

    यादव ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान, मोदी ने जो कहा था, उसे पूरे देश और दुनिया में करके दिखाया है. इस बार झारखंड में यदि सरकार बनेगी, तो सिर्फ भाजपा की बनेगी. परिवर्तन यात्रा में आई परेशानियों पर सीएम यादव ने कहा, पूरी यात्रा के दौरान बारिश होती रही, फिर भी हमारे मतदाताओं का विश्वास कम नहीं हुआ. भाजपा हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है. यदि मुझ जैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत मिला.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    यादव ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, झारखंड में लगातार खतरा बढ़ रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है जबकि आदिवासियों की संख्या घट रही है. ऐसे में आने वाले समय में हम एक-एक घर जाकर अपना वोट और संकल्प सुनाएंगे.उन्होंने जनता से अपील की, इस बार झारखंड में रोजगार, विकास और बदलाव के लिए संकल्प लेना ज़रूरी है कि हम किसी भी हालत में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बदलकर रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but got only betrayal Jharkhand's Hemant government had promised to give jobs to five lakh youth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group