Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड की पेंचक सिलाट टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार मेडल जीते, स्टेशन पर शानदार स्वागत
    Headlines

    झारखंड की पेंचक सिलाट टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार मेडल जीते, स्टेशन पर शानदार स्वागत

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड की पेंचक सिलाट टीम का शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ. टीम कर्नाटक के कोपल में आयोजित 13वीं सिंगा, मका, प्रो-टीन सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी है. इस टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत (सिल्वर) और 1 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीते.

    हटिया स्टेशन पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल प्रेमी, संघ के पदाधिकारी और अभिभावकों की भीड़ उमड़ी. खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार नारे लगाए गए. झारखंड की टीम ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल दिखाकर राज्य का नाम रोशन किया.

    मेडल विजेता खिलाड़ी

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    • आरव गुरुंग : पुरुष वर्ग, प्रो-टीन – रजत पदक
    • अंश कुमार : पुरुष वर्ग, मकान – रजत पदक
    • अनाया खलखो : महिला वर्ग, मकान – रजत पदक
    • अभिउदय राणा : पुरुष वर्ग, प्रो-टीन – कांस्य पदक

    टीम का नेतृत्व महिला कोच शबनम मिंज और पुरुष कोच सूरज चिक बड़ाइक ने किया. झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डॉली कुमारी सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. स्वागत कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री, चेयरमैन व चीफ टेक्निकल डायरेक्टर विजय कुमार लिम्बु, शिफू बिस्वजीत कर्मकार, दीपा कुमारी, आनंद राणा, देवाशीष थापा, अमरजीत प्रसाद और संदीप लाल

    अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने का वादा किया. टेक्निकल डायरेक्टर विजय कुमार लिम्बु ने कहा कि पेंचक सिलाट में बच्चों की रुचि बढ़ रही है और जल्द ही झारखंड से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरेंगे.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Jharkhand's Pencak Silat team wins four medals in national competition receives grand welcome at the station झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group