Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा
Breaking News

JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

News DeskBy News DeskJune 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Latehar : प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) के सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने बुधवार को डीआईजी नौशाद आलम, एसपी कुमार गौरव और कमांडेंट राकेश कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों ने बैजनाथ सिंह को मुख्यधारा में लौटने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. बैजनाथ सिंह मनिका थाना क्षेत्र के शैलदाग गांव का निवासी है और वह कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद, तीन बड़े नक्सलियों के मारे जाने से बचे हुए नक्सलियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने नक्सलियों को चेतावनी दी है कि यदि वे सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

बैजनाथ सिंह ने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आत्मसमर्पण किया. इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया. बैजनाथ सिंह पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 7 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं.
डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि बैजनाथ सिंह पर इनाम घोषित करने के लिए पिछले वर्ष सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था. उन्होंने कहा कि बैजनाथ ने आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और ‘आ अब लौट चलें’ कार्यक्रम की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और सब जोनल कमांडर प्रभात के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बैजनाथ सिंह ने आत्मसमर्पण किया. उन्होंने सभी नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन बिताएं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

बैजनाथ सिंह को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही डीएसपी भरत राम और सीआरपीएफ के अधिकारियों का भी योगदान रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

October 18, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group