Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Election ‘JMMVs BJP’: झामुमो-कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा पर उठाए सवाल तो भाजपा बोली, चुनावों में हार से डर रहा झामुमो
    Breaking News

    Jharkhand Election ‘JMMVs BJP’: झामुमो-कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा पर उठाए सवाल तो भाजपा बोली, चुनावों में हार से डर रहा झामुमो

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद है. झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा, ‘हम राज्य में अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द किया जाएगा. हमें अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का भरोसा है.
    झामुमो ने भी विश्वास जताया कि उसका गठबंधन फिर से सत्ता में आएगा. इस बीच, पार्टी ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आखिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को यह कैसे पता था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को होगी.
    झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, ‘चुनाव की घोषणा थोड़ी जल्दी कर दी गई है लेकिन फिर भी हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि, हम जानना चाहेंगे कि शर्मा को कैसे पता था कि मंगलवार को चुनावों की घोषणा की जाएगी. यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है.
    झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी शर्मा ने सोमवार को कहा था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. झामुमो के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने दावा किया कि झामुमो आगामी चुनावों में हार से डर रहा है. भाजपा ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग ‘‘अंतिम चरण’’ में है और उम्मीदवारों की पहली सूची चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर घोषित कर दी जाएगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP said JMM is afraid of defeat in elections JMMVs BJP': JMM-Congress raised questions on early announcement of assembly elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group