Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल !
News Desk
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Jamshedpur News: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में कई अवैध भवन निर्माण, बिना नक्शा स्वीकृत कराए धड़ल्ले से जारी है.JNAC के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद समेत अन्य संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी को सप्रमाण सूचना देने के बावजूद JNAC क्षेत्र के कदमा ULIYAN स्थित टैंक रोड के मकान संख्या 10 पर अवैध निर्माण कार्य जारी है.
इस संदर्भ में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कई बार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर आयुक्त तक को जानकारी दी गई, लेकिन अब भी अवैध निर्माण तेजी से हो रहा.
ज्ञात हो कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को सूचना देने के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इंफोर्समेंट टीम के द्वारा उपरोक्त स्थल का निरीक्षण किया गया एवं शिकायतकर्ता को बताया गया कि उपरोक्त स्थल पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इस संदर्भ में कार्य को रूकवाते हुए सीलिंग हेतु नोटिस का कार्रवाई प्रारंभ किया जा रहा है.
सूत्र बताते हैं की कार्रवाई एवं नोटिस का भय दिखाकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जिम्मेदार कर्मचारियों एवं पदाधिकारीगण उपरोक्त भवन निर्माता से तालमेल स्थापित कर लिए हैं जिसके कारण अब भी उपरोक्त स्थल पर भवन निर्माण कार्य जारी हैं!
ज्ञात हो कि JNAC द्वारा कार्रवाई एवं नोटिस का भय पैदा करने के बाद भी उपरोक्त भवन निर्माता ने एक अन्य फ्लोर का अवैध भवन निर्माण भी कर लिया है. जिससे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का कार्यालय भी संदेह के घेरे में आ गया .
.इस संदर्भ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर आयुक्त कार्रवाई करने का आश्वासन शिकायतकर्ता को लगातार देते रहे एवं दूसरी ओर अवैध भवन निर्माता भवन की ऊंचाई अवैध रूप से बढ़ाते रहे.
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इंफोर्समेंट टीम द्वारा स्थल निरीक्षण करने के बाद बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उपरोक्त भवन निर्माता का मनोबल बढ़ा हुआ है, इसी कारण शायद उपरोक्त भवन निर्माता, अवैध रूप से उक्त भवन के एक अन्य फ्लोर की ऊंचाई बढ़ाने में सफल रहे हैं!
सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इंफोर्समेंट टीम जिन-जिन जगहों पर जाती है, उपरोक्त स्थल पर अवैध भवन निर्माण पर कोई कार्रवाई धरातल पर नहीं दिखती है, हां उपरोक्त स्थल पर अवैध भवन निर्माण पूरा जरूर हो जाता है.
सूत्रों की माने तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय द्वारा आम लोगों के घरों में हुई मामूली वाॅयलेशन तोड़ने के लिए नोटिस थमाने का कार्य किया जाता है तो वही दूसरी ओर अफसरों के संरक्षण में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है.
आश्चर्य की बात है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर आयुक्त के संज्ञान में अवैध निर्माण की जानकारी लाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब JNAC अधिकारियों का सेटिंग का खेल है.