Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Job loss: भारतीय कंपनियों ने 63 प्रतिशत से नयी नियुक्तियां रोकीं, जानें कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का क्यों लिया फैसला
    Headlines

    Job loss: भारतीय कंपनियों ने 63 प्रतिशत से नयी नियुक्तियां रोकीं, जानें कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का क्यों लिया फैसला

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय कंपनियों को भी प्रभावित किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 63 प्रतिशत कंपनियों ने इस परिस्थितियों में या तो भर्तियां रोकने या अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का फैसला किया है. स्टाफिंग समाधान और मानव संसाधन सेवा प्रदाता जीनियस कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्वे में शामिल 63 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनी या तो भर्ती रोक रही है या अपनी टीम का आकार घटा रही है.

    वहीं 15 प्रतिशत अन्य ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच अनुबंध-आधारित या ‘फ्रीलांस’ भूमिकाओं की ओर स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है. यह रिपोर्ट 12 मई से छह जून के दौरान देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के 2,006 कर्मचारियों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है. रिपोर्ट से पता चलता है कि सर्वे में शामिल 36 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक अस्थिरता के मद्देनजर उनकी वेतनवृद्धि, बोनस या मूल्यांकन प्रभावित हुआ है. वहीं 21 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने कहा कि उनपर कार्य का दबाव बढ़ा है, जबकि 22 प्रतिशत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार संपर्क या यात्रा बाधित हुई है. 21 प्रतिशत ने कहा कि टीम का मनोबल और नौकरी का भरोसा कम हो रहा है.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि वे बेहद चिंतित हैं और पहले से ही चेतावनी के शुरुआती संकेत देख रहे हैं. वहीं 26 प्रतिशत ने कहा कि वे थोड़े चिंतित हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी कदम उठा रहे हैं. 55 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि 31 प्रतिशत का कहना था कि वे नौकरी के नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं.

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Job loss: Indian companies stopped new recruitments by 63 percent know why they decided to reduce the number of employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026

    Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

    September 7, 2026

    Jamshedpur: घाटशिला और जमशेदपुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group