


Jamshedpur. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी रिज़र्व्स ने टाटा मोटर्स को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए प्रीमियर डिवीजन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इस परिणाम के साथ जेएफसी रिज़र्व्स ने लीग चरण का समापन 16 अंकों के साथ किया और अब उनका सामना तालिका में शीर्ष पर काबिज टाटा स्टील से होगा. अब सेमीफाइनल में टाटा स्टील का सामना जेएफसी रिज़र्व्स से और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला टाटा मोटर्स से होगा.
यह चौथी बार है जब जेएफसी रिज़र्व्स सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं. अंडर-18अकादमी के युवाओं से बनी यह टीम अपने कोच कैज़ाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में लगातार परिपक्व प्रदर्शन कर रही है।.



