Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जेएसएससी: झारखंड आरक्षी परीक्षा के 1.44 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द
Breaking News

जेएसएससी: झारखंड आरक्षी परीक्षा के 1.44 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

News DeskBy News DeskJune 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • 22 जनवरी 2024 से लेकर 21 फरवरी 2024 तक लिया गया था ऑनलाइन आवेदन

रांची. झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन देनेवाले 1,44,308 अभ्यर्थियों का आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है. जिला का विकल्प नहीं देनेवाले 58,366, परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करनेवाले 77950, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं करनेवाले 7902 तथा एक से अधिक आवेदन करनेवाले 90 अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन रद्द किया गया है. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी की गयी है.

कहा गया है कि 22 जनवरी 2024 से लेकर 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया था. साथ ही समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए भी समय दिया गया था. आवेदकों को यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि फोटो व हस्ताक्षर अपलोड किये बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तथा इसके अभाव में संबंधित आवेदक की अभ्यर्थिता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी, जिसके लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होंगे. उक्त सूचना एवं सुविधा के बावजूद भी आवेदकों द्वारा आवेदन का प्रारंभिक चरण ही पूरा किया गया. परीक्षा शुल्क भुगतान नहीं किया गया. परीक्षा शुल्क भुगतान के बाद फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया गया तथा एक से अधिक आवेदन जमा किया गया है. वैसे सभी आवेदनों को आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है.

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

November 14, 2026

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

November 14, 2026

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Group विवाद में अब नया मोड़, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह का खंबाटा पर पलटवार, अनदेखी का आरोप लगाया

November 14, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के विकास को लेकर टाटा स्टील के MD से मिले JMM नेता कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक से लेकर एयरपोर्ट तक के उठाए मुद्दे

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group