Site icon Lahar Chakra

JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16-20 दिसंबर तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पेपर लीक के लगाए गए थे आरोप

Ranchi.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी किया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पूरी की जाएगी. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के समाप्त होते ही पेपर लीक की कई शिकायतें दर्ज की गई थी जिस वजह से परिणाम आने में काफी देरी हुई. हालांकि पेपर लीक जैसे कोई भी आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुए हैं. यह परीक्षा 21 और 22 जनवरी को पूरे झारखंड में हुई थी और इसके तहत 2025 पद भरे जाएंगे.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के निर्देश

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें 16 से 20 दिसंबर के बीच अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने हैं. बता दें, कि प्रति दिन 2 शिफ्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रखा गया है. पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सोफेहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को डीवी की प्रक्रिया के लिए जांच स्थल पर एक घंटे पहले पहुंच जाना है. अगर किसी कारण से उम्मीदवार 16 से 20 तक अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई नहीं करवा पाते हैं तो वे 26 और 27 दिसंबर को जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Exit mobile version