Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JSSC Headquarter: सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और सीबीआइ जांच को लेकर हजारों अभ्यर्थियों का जेएसएससी मुख्यालय के समक्ष घंटों विरोध प्रदर्शन
    Headlines

    JSSC Headquarter: सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और सीबीआइ जांच को लेकर हजारों अभ्यर्थियों का जेएसएससी मुख्यालय के समक्ष घंटों विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.नामकुम स्थित जेएसएससी मुख्यालय के बाहर दिनभर हंगामा होता रहा, जो देर शाम तक जारी रहा. इस मौके पर अभ्यर्थी लगातार शोर मचाते रहे और नारेबाजी चलती रही. वह सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में गड़बड़ी का विरोध कर रहे थे. सोमवार को अभ्यर्थी छात्र संघ के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में जेएसएससी कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने व उसकी सीबीआइ से जांच कराने की मांग को लेकर सुबह नौ बजे से देर रात तक जमे थे. राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी जेएसएससी मैदान में पहुंच कर हंगामा करते रहे. सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर हजारीबाग से पैदल मार्च शुरू किया था. पैदल मार्च करते हुए अभ्यर्थी जेएसएससी मैदान में सुबह नौ बजे से एकत्रित होने लगे थे. सुबह से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र रह-रह कर टूट जा रहा था. पुलिस के साथ हल्की नोंक-झोंक भी होती रही. आक्रोशित अभ्यर्थियों ने देर शाम सात बजे के करीब हल्की पत्थरबाजी की और बैरिकेडिंग को गिरा दिया, जिसके बाद पुलिस ने समझा कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया. कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठी-डंडा भी था. कई अभ्यर्थियों ने पेड़ की टहनियों को तोड़ कर मौके पर डंडा भी बनाया.

    देर रात तक चलता रहा प्रदर्शन

    प्रदर्शन के दौरान डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय एवं अन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया. फिर शाम पांच बजे अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल आयोग के सचिव से वार्ता के लिए गया, लेकिन वार्ता विफल रही. अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकारी ने कहा कि पेपर लीक का जो सबूत दिया गया है, उसकी जांच की जा रही है. जब तक जांच पूरा नहीं हो जाती है, तब तक रिजल्ट जारी नहीं किया जायेगा. फिर रात लगभग 8:30 बजे एसडीओ और ग्रामीण एसपी पहुंचे. एसडीओ ने अभ्यर्थियों को समझाया. उन्होंने कहा कि आपकी शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है. जांच पूरी होने तक परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं होगा. आप यहां रुकना चाहते हैं, तो रुकें. बिजली-पानी की व्यवस्था करा दी जायेगी. आप धैर्य रखें. शांति से रहें. अभ्यर्थियों में आपस में तालमेल का अभाव लग रहा था. रात 9.:30 बजे भी सैकड़ों अभ्यर्थी जेएसएससी के समक्ष मैदान में जमे हुए थे.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    सचिव बोले, जांच के बाद ही निकलेगा रिजल्ट

    प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता जेएसएससी के अधिकारियों से हुई. वार्ता के दौरान आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता की ओर से कहा गया कि जब तक जांच चल रही है, तब तक सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट नहीं निकाला जायेगा. सचिव ने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों ने पेन ड्राइव व सीडी में दिये गये सबूत के मूल स्रोत की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी और न ही उनकी ओर से सीडी की दूसरी कॉपी दी गयी. पहलीवाली सीडी ब्लैंक है, उसमें कोई सबूत नहीं है. इसलिए अभ्यर्थियों को पेन ड्राइव व सीडी के मूल स्रोत की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जानकारी नहीं मिल पायी. प्राप्त परिवादों के आलोक में जांच चल रही है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JSSC Headquarter: Thousands of candidates protested for hours in front of JSSC headquarters demanding cancellation of CGL exam and CBI investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group