Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JSSC Result: सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, 4333 अभ्यर्थी सफल
    Breaking News

    JSSC Result: सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, 4333 अभ्यर्थी सफल

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जारी किया गया है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया परिणाम प्रकाशित करते हुए कहा है कि यह संशोधन आरक्षण नीति की त्रुटियों को सुधारने के उद्देश्य से किया गया है.

    संशोधित रिजल्ट में 4333 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि पहले 4817 सफल घोषित किये गये थे. रिजल्ट को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में संशोधित किया गया है.इं टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 11000 पदों के लिए परीक्षा ली गयी थी. इसमें 6667 पद खाली रह गये हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    हाईकोर्ट के आदेश पर संशोधित रिजल्ट आया
    संशोधित रिजल्ट में उन अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षण कोटि में स्थानांतरित किया गया है, जो पहले अनारक्षित श्रेणी में शामिल थे, लेकिन JETET में प्राप्त आरक्षण के अनुसार वे आरक्षित श्रेणी में आते हैं. इसके अलावा, ऐसे पारा शिक्षक जिन्होंने अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त की थी, उन्हें भी अनारक्षित कोटि से स्थानांतरित करते हुए उनकी मूल आरक्षण श्रेणी में स्थान दिया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    गौरतलब है कि इस मामले को लेकर कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को निर्देश दिया था कि आरक्षण नीति के अनुसार संशोधित परिणाम प्रकाशित किया जाए. इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो आरक्षण की अनदेखी के कारण वंचित रह गए थे. अब उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4333 candidates successful 4333 अभ्यर्थी सफल JSSC Result: Revised result of Assistant Professor Combined Competitive Examination released JSSC Result: सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group