

Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा छह से आठ) के भाषा विषय का संशोधित परीक्षाफल जारी कर दिया है. इसमें 813 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. पहले घोषित परिणाम में 1059 अभ्यर्थी सफल हुए थे. संशोधन के बाद 246 अभ्यर्थियों की संख्या घट गयी. भाषा विषय के 4991 पदों के मुकाबले अब भी 4178 पद रिक्त रह गये हैं.
आयोग ने इन पदों के लिए 1602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था. आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बहादुर महतो एवं अन्य, डमरूधर साहु एवं अन्य, गिरिधर कुमार राउत एवं अन्य तथा विप्लव दत्ता एवं अन्य की याचिकाओं पर झारखंड हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में परीक्षाफल संशोधित किया गया है.




