Site icon Lahar Chakra

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

Ranchi. जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआइडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई पूरी हो गयी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

अदालत पांच सितंबर को खियांग्ते की जमानत याचिका पर फैसला सुनायेगी. इधर, इसी मामले के आरोपी अभय तिवारी की जमानत याचिका पर सीआइडी की ओर से बहस पूरी कर ली गयी. इसके बाद अभय तिवारी की ओर से बहस के लिए समय की मांग की गयी. अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख निर्धारित की है.

Exit mobile version