Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Juel Oram: केंद्रीय मंत्रालय से हटवाने की रची जा रही साजिश, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का बड़ा आरोप, जानें और क्या कहा?
    Breaking News

    Juel Oram: केंद्रीय मंत्रालय से हटवाने की रची जा रही साजिश, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का बड़ा आरोप, जानें और क्या कहा?

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने और उन्हें मंत्रालय से हटवाने के लिए धन खर्च कर दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है। उन्होंने ओडिशा के राउरकेला में उनके एक सहयोगी की संगठित अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तारी के बाद यह आरोप लगाया। ओराम ने इससे पहले स्पष्ट किया था कि उनके सहयोगी राकेश पासवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पासवान को इस्पात नगरी राउरकेला में राज्य सरकार के एक अतिथि गृह में अपराधियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पासवान ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
    केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में कुछ लोग, जो दूसरे राजनीतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए हैं, पैसे खर्च कर मेरी बदनामी करने और मेरी स्थिति कमजोर करने का प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्हें लगता है कि अगर मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो उन्हें मंत्री बनने का मौका मिल जाएगा। मैं इस पार्टी (भाजपा) को अच्छी तरह जानता हूं और पार्टी भी मेरे योगदान को पहचानती है।’’

    Road Accident: टाटा-रांची NH-33 पर रफ्तार का कहर, जमशेदपुर से जा रहे कंटेनर ट्रक ने हाइवे पर घास काट रहे मजदूरों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

    ओडिशा के आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद रह चुके ओराम ने कहा, ‘‘मैंने पहले घोषणा की थी कि अब चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में मैं निश्चित रूप से 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।’’

    Railway: शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब शनिवार और रविवार को होगा परिचालन

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों की पहचान करेंगे और वह इस मामले को ओडिशा भाजपा के संगठन सचिव के समक्ष पहले ही उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा। मेरे पास बदनामी करने वाले के हाथ काटने और उन्हें जला देने की क्षमता है।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Juel Oram: Conspiracy to be removed from Union ministry Juel Oram: केंद्रीय मंत्रालय से हटवाने की रची जा रही साजिश know what else he said Union Tribal Affairs Minister Juel Oram's big allegation केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का बड़ा आरोप जानें और क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Road Accident: टाटा-रांची NH-33 पर रफ्तार का कहर, जमशेदपुर से जा रहे कंटेनर ट्रक ने हाइवे पर घास काट रहे मजदूरों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

    August 29, 2026

    Railway: शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब शनिवार और रविवार को होगा परिचालन

    August 29, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक की हत्या में पुलिस ने बिहार के आरा जिले से एक शूटर को किया गिरफ्तार, अबतक मामले में आठ संदिग्ध हिरासत में

    August 29, 2026
    Recent Post

    Road Accident: टाटा-रांची NH-33 पर रफ्तार का कहर, जमशेदपुर से जा रहे कंटेनर ट्रक ने हाइवे पर घास काट रहे मजदूरों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

    August 29, 2026

    Railway: शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब शनिवार और रविवार को होगा परिचालन

    August 29, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक की हत्या में पुलिस ने बिहार के आरा जिले से एक शूटर को किया गिरफ्तार, अबतक मामले में आठ संदिग्ध हिरासत में

    August 29, 2026

    Juel Oram: केंद्रीय मंत्रालय से हटवाने की रची जा रही साजिश, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का बड़ा आरोप, जानें और क्या कहा?

    August 29, 2026

    E 20 Petrol: पेट्रोल में एथनॉल मात्रा की जानकारी देने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को करेगा सुनवाई

    August 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group