Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने की एनजीओ के साथ बैठक

Ranchi. स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फंडसिओन एस्पेंरांची वाइएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की. बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुंस यनजेंगा भी थीं.

कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी थे. ये एनजीओ भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि एनजीओ झारखंड सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में कैसे भाग ले सकते हैं. मालूम हो कि कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष भी हैं.

Exit mobile version