Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Kalpna Soren: भाजपा झारखंड को गरीब बनाए रखना चाहती है, ‘मईयां सम्मान यात्रा’ में कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Headlines

Kalpna Soren: भाजपा झारखंड को गरीब बनाए रखना चाहती है, ‘मईयां सम्मान यात्रा’ में कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Simdega. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य को गरीब बनाए रखना चाहती है. सिमडेगा जिले में ‘मईयां सम्मान यात्रा’ के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार झारखंड को धन देने के मामले में सौतेली मां की तरह व्यवहार करती है. उन्होंने दावा किया, ‘झारखंड की हॉकी जैसे खेलों में विशिष्ट पहचान है.

राज्य में प्रतिभाओं का भंडार है लेकिन जब केंद्र द्वारा खेलो इंडिया के तहत धन मुहैया कराने का समय आता है तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर होता है. वह इस मद में पूरी राशि अपने राज्यों को आवंटित कर देता है.’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया कि झारखंड सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि अन्य योजनाओं में भी भेदभाव का शिकार हो रहा है. उन्होंने दावा किया, ‘आवास योजना के तहत झारखंड को जो धनराशि मिलनी चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को मिल जाती है.’’

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

कल्पना ने कहा, ‘वे नहीं चाहते कि झारखंड के लोग शिक्षित हों, खेलकूद में आगे बढ़ें. वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब ही रहे.’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र केवल झारखंड के खनिज संसाधन चाहता है. ‘‘लेकिन, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये (कोयला रॉयल्टी बकाया) मांगते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है.’कल्पना ने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को माकूल जवाब दिया था और आगामी विधानसभा चुनाव में भी वैसा ही जवाब देगी.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group