Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kalpna Soren :कल्पना का आरोप, भाजपा नेता झारखंड में घूम रहे लेकिन मणिपुर जाने के लिए उनके पास समय नहीं
    Elections

    Kalpna Soren :कल्पना का आरोप, भाजपा नेता झारखंड में घूम रहे लेकिन मणिपुर जाने के लिए उनके पास समय नहीं

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता झारखंड में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने और वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे ‘‘अत्याचार’’ को देखने के लिए समय नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने दोगुनी ताकत से राज्य को पीछे धकेल दिया. कल्पना ने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य में घूम रहे हैं, जो सत्ता से दूर होने की उनकी बेचैनी को दर्शाता है. वे राज्य में घूम रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाकर वहां आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को देखने का समय नहीं है. कल्पना ने पाकुड़ और गिरिडीह सहित कई स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया.

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के लोगों के अधिकार छीनना चाहती है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया, “प्रदेश में भाजपा की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य को दोगुनी ताकत के साथ पीछे धकेल दिया. भाजपा की पिछली सरकार में हजारों स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए और करीब 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए गए. उन्होंने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार ने लोगों को उनके अधिकार दिए और उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किए, जहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के समान शिक्षा दी जा रही है. कल्पना ने कहा, “हम मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं. दिसंबर से इस योजना के तहत राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि हम (झामुमो) पिछड़े वर्गों को आरक्षण देना चाहते हैं, 1932 आधारित स्थानीय नीति और आदिवासी सरना धार्मिक संहिता लागू करना चाहते हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leaders are roaming in Jharkhand but they do not have time to go to Manipur Kalpna's allegation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group