Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»कन्नौज : एक्सप्रेस वे पर फिर भीषण हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की जान गई
    Headlines

    कन्नौज : एक्सप्रेस वे पर फिर भीषण हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की जान गई

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कन्नौज. आज एक सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई. हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के 3.30 बजे हुआ. तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई. फिर ट्रक ने स्कार्पियो को रौंद दिया. ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई.

    स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे. यह मंगलवार को एक शादी में शामिल होने लखनऊ आए थे. लौटते वक्त हादसा हुआ.

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है. स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई. उस लेन में तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था. कार फिर ट्रक की चपेट में आ गई. सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला. एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ मौके पर पहुंच गया.

    हादसे में जिन 5 डॉक्टरों की मौत हुई है. उनकी पहचान हो चुकी है. शवों को मोर्चरी में रखा गया है. मृतकों में अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी ए 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरामल्लू मोचीपुर कन्नौज,और नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी नवाबगंज बरेली तथा एक व्यक्ति अज्ञात शामिल है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो सवार एक युवक जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार मुरादाबाद की हालत गंभीर है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    5 doctors of Saifai lost their lives 5 doctors of Saifai Medical College lost their lives Kannauj: Another horrific accident on the expressway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group