
Kapali. जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में मंगलवार को हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर निर्ममता से मार डाला गया. मोहम्मद हुसैन कबाड़ खरीदने का काम करता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हुसैन मंगलवार सुबह अपने घर से कबाड़ खरीदने के लिए निकला था. इसके बाद उसका शव ताजनगर स्थित एक मदरसे के कमरे में बरामद किया गया, जहां उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी.
जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने फोन कर पहले उसे घर से बुलाया. इसके बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. जानकारी मिलने पर पहुंची कपाली ओपी की पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर जब्त किया है. मृतक के शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पुलिस ने बरामद की है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
