Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kapali Murder: कपाली में शिवम हत्याकांड में खुलासा, मरीन ड्राइव सड़क पर दुकान लगाने का था विवाद, दो लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Kapali Murder: कपाली में शिवम हत्याकांड में खुलासा, मरीन ड्राइव सड़क पर दुकान लगाने का था विवाद, दो लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर डेमडूबी के पास शिवम कुमार सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 मार्च की सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा फॉरेस्ट एरिया के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान शिवम कुमार सिंह (19) के रूप में की गई. वह न्यू ग्वाला बस्ती सोनारी जमशेदपुर का रहने वाला था. मृतक के भाई के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

    पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल दास (21) और मो. आसिफ उर्फ आसिफ खान (21) शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त एक चापड़, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक, दो स्मार्टफोन तथा अभियुक्त राहुल दास का खून से सना चप्पल आदि बरामद किया.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण मरीन ड्राइव सड़क पर दुकान लगाने को लेकर शिवम और राहुल दास के बीच विवाद हुआ था. जिसके चलते उनके बीच आपसी रंजिश थी. इसी को लेकर योजनाबद्ध तरीके से शिवम की हत्या की गई. आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kapali Murder: Disclosure in Shivam murder case in Kapali there was a dispute over setting up a shop on Marine Drive road two people arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जून में 555 टन खनिज जब्त, ₹35.62 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group