Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kashi Holi: मथुरा से ‘लड्डू गोपाल’ के भेजे अबीर से होली खेलेंगे ‘बाबा काशी विश्वनाथ’, आदिवासी समुदाय के लोग भी पलाश के फूलों से बना हर्बल गुलाल लेकर पहुंचे
    Breaking News

    Kashi Holi: मथुरा से ‘लड्डू गोपाल’ के भेजे अबीर से होली खेलेंगे ‘बाबा काशी विश्वनाथ’, आदिवासी समुदाय के लोग भी पलाश के फूलों से बना हर्बल गुलाल लेकर पहुंचे

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Varanasi.वाराणासी स्थित बाबा श्री काशी विश्वनाथ इस साल पहली बार मथुरा से लड्डू गोपाल की ओर से उपहार स्वरूप आये अबीर और गुलाल से होली खेलेंगे. मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में यह एक नयी परंपरा की शुरुआत होगी. मिश्र ने कहा, ‘‘इस परंपरा के तहत मथुरा में लड्डू गोपाल के लिए काशी विश्वनाथ धाम की तरफ से विशेष उपहार भेजा गया है। बदले में रंग, अबीर और गुलाल सहित प्रसाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंच चुका है. इन रंगों से रंगभरी एकादशी और होली मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर चतुर्वेदी से वार्ता के बाद इस परंपरा को शुरू किया है जो आगे भी जारी रहेगी.

    उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में पारंपरिक लोकोत्सव रंगभरी एकादशी का तीन दिवसीय समारोह हर्षोल्लासपूर्वक भव्य रूप से मनाया जा रहा है. महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं, गणमान्य लोगों और स्थानीय लोगों ने श्री काशी विश्वनाथ और माता गौरा के हल्दी उत्सव में भाग लिया. मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा से आए श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के लिए उपहार और गुलाल लेकर आए, जबकि सोनभद्र से आए आदिवासी श्रद्धालुओं ने पलाश के फूलों से बना हर्बल गुलाल चढ़ाया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं जिलाधिकारी शम्भू शरण ने श्री विश्वेश्वर महादेव का पूजन कर हर्बल गुलाल चढ़ाया. उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ और माता गौरा की रजत पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से गुजरी, भक्तों ने भक्ति गीत गाते हुए फूल, हल्दी, अबीर और गुलाल की वर्षा की. अधिकारियों के मुताबिक शाम को फूलों से सजी पालकी पर श्री काशी विश्वनाथ महादेव और मां गौरा की रजत प्रतिमा मंदिर प्रांगण में भ्रमण करते हुए मंदिर चौक पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ पालकी यात्रा का स्वागत किया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने धाम में पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ महादेव एवं माता गौरा को हल्दी, गुलाल एवं पुष्प अर्पित कर मंगल कामना की. श्री काशी विश्वनाथ महादेव और माता गौरा का हल्दी उत्सव धाम में आए श्रद्धालुओं एवं काशीवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्वनाथ महादेव एवं मां गौरा की प्रतिमा पर हल्दी अर्पण कर परंपरा का निर्वहन किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kashi Holi: 'Baba Kashi Vishwanath' will play Holi with abir sent by 'Laddu Gopal' from Mathura people from the tribal community also arrived with herbal gulal made from Palash flowers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group