Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Kashmir terrorist Attack: मनीष मुस्कुराते हुए कश्मीर के लिए रवाना हुआ था’, आईबी अधिकारी का शव घर पहुंचते ही रो पड़े पिता
Breaking News

Kashmir terrorist Attack: मनीष मुस्कुराते हुए कश्मीर के लिए रवाना हुआ था’, आईबी अधिकारी का शव घर पहुंचते ही रो पड़े पिता

News DeskBy News DeskApril 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Purulia. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) अधिकारी मनीष रंजन का शव जैसे ही पुरुलिया जिले में स्थित उनके घर पहुंचा तो उनके पिता एम.के. मिश्रा असहनीय पीड़ा से बिलख उठे. एम.के. मिश्रा पश्चिम बंगाल के झालदा में सेवानिवृत्त प्राधानाध्यापक है और बृहस्पतिवार को उनके 33 वर्षीय बेटे का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा.

‘‘मैं बोलना नहीं चाहता… कृपया मुझे अकेला छोड़ दीजिए यही एकमात्र शब्द थे जो आईबी अधिकारी मनीष रंजन के पिता रुंधे गले से कह सके. रंजन हैदराबाद में आईबी के ‘सेक्शन ऑफिसर’ के पद पर तैनात थे और पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में उनके सहित 26 लोग मारे गए. उनके पिता ने कहा, ‘‘रंजन मुस्कुराते हुए कश्मीर के लिए रवाना हुआ था. वह हर दिन फोन और ‘व्हाट्सएप’ पर हमसे हमारा हालचाल पूछता था. उस दिन भी हमने उससे फोन पर बात की थी.

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

रंजन के एक मित्र ने बताया कि इस छुट्टी से लौटने के बाद उसने अपने माता-पिता को वैष्णो देवी मंदिर ले जाने की योजना बनाई थी. रंजन का पार्थिव शरीर लेने के लिए बृहस्पतिवार को रांची हवाई अड्डे पर मौजूद संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वह एक मेधावी छात्र था. रंजन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान ले जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पर आए उनके एक अन्य मित्र आदित्य शर्मा ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी घटना घटेगी. लोग कहते हैं कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन निर्दोष लोगों को उनके धर्म के कारण बेरहमी से मार दिया गया. रंजन और 25 अन्य मृतकों के शोक में झालदा कस्बे में दुकानें बंद रहीं.

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रंजन को श्रद्धांजलि दी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group