Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kharsawan Shaheed Diwas 2026 :01 जनवरी को कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न
    Breaking News

    Kharsawan Shaheed Diwas 2026 :01 जनवरी को कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    खरसावाँ।
    आगामी 01 जनवरी 2026 को खरसावाँ शहीद पार्क परिसर में आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को एक विस्तृत समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावाँ विधानसभा के माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई, उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में शहीद स्मारक समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान पिछले वर्ष आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष के आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शहीद स्मारक समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए, जिनके आधार पर बिंदुवार कार्ययोजना तैयार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि इस वर्ष कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु लगभग 400 स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

    उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने शहीद पार्क, संपर्क पथ, हाट-बाजार क्षेत्र, वाहन पार्किंग स्थल, मुख्य मार्ग, आरसीडी गेस्ट हाउस, हेलीपैड सहित सभी मार्गों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेदी स्थल, पार्क, सड़कों एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

    उन्होंने शहीद पार्क को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर जूता-चप्पल स्टैंड की स्थापना, बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था, निर्धारित स्थलों पर वाहन पार्किंग तथा शहीद पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया।

    Jamshedpur: न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बंपर बोनस, जानें कितनी राशि मिलेगी?

    उपायुक्त ने शहीद दिवस के दिन मांस एवं मछली की दुकानों को बंद रखने, वृद्धजनों को वेदी स्थल पर श्रद्धांजलि देने में प्राथमिकता देने तथा 01 जनवरी को खरसावाँ में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार को अन्य तिथि में स्थानांतरित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। हाट-बाजार स्थानांतरण की सूचना स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाने के निर्देश भी दिए गए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी केरसे मुंडा चौक (चांदनी चौक) से आरसीडी गेस्ट हाउस तक किसी भी राजनीतिक दल के बैनर, पोस्टर अथवा तोरण नहीं लगाए जाएंगे। शहीद पार्क परिसर में जूता-चप्पल, काला कोट, काला बैग एवं गमछा के साथ प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

    पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ 26 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यक्रम से तीन दिन पूर्व से बाइक दस्ता सक्रिय रहेगा।

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, भाजपा नेता सतीश सिंह ने किया उच्चस्तरीय जांच की मांग

    माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद दिवस जिले की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को सम्मान देने की दिशा में राज्य सरकार की संवेदनशील पहल की भी जानकारी दी।

    बैठक के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद पार्क, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग स्थल, हेलीपैड एवं आरसीडी गेस्ट हाउस का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dasrath Gagrai MLA DC Nitish Kumar Singh Jharkhand Administration Jharkhand Shaheed Diwas Kharsawan News Today Kharsawan Shaheed Diwas 2026 Law and Order Arrangement Seraikela Kharsawan News Shaheed Park Kharsawan Shaheed Smarak Samiti SP Mukesh Kumar Lunayat खरसावाँ शहीद दिवस शहीद दिवस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बंपर बोनस, जानें कितनी राशि मिलेगी?

    September 19, 2026

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, भाजपा नेता सतीश सिंह ने किया उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML पहुंचे राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझी रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया

    September 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बंपर बोनस, जानें कितनी राशि मिलेगी?

    September 19, 2026

    Jamshedpur News: तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों और सामग्री के उपयोग को लेकर उठे सवाल, भाजपा नेता सतीश सिंह ने किया उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML पहुंचे राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझी रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी बाजार में ₹2.50 लाख के सिक्के वितरित, सिंहभूम चैंबर का अभियान जारी

    September 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटा टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत; लगातार दूसरी घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group