Site icon Lahar Chakra

KHUNTI : सरहुल में डीजे बजाने को लेकर विवाद में पूर्व मुखिया की हत्या, साला समेत दो गिरफ्तार

खूंटी. सरहुल पर्व के दौरान डीजे बजाने को लेकर उपजे विवाद में पूर्व मुखिया रीड़ा भेंगराज ( 75) की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में मारे गये पूर्व मुखिया के साले बुधराम पाहन और डड़गामा गांव के एतवा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार खूंटी थाना क्षेत्र के डड़गामा गांप में शुक्रवार की रात को सरहुल मनाया जा रहा था. डीजे की धुन पर गांव के लोग नाच-गा रहे थे. गांव के पूर्व मुखिया रीड़ा भेंगराज वहां पहुंचे और लोगों से कहा कि सरहुल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है,. ऐसे में डीजे की बजाय पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर-नगाड़ा बजना चाहिए.

इस बात को लेकर उनकी अपने साले बुधवा पाहन और गांव के ही एतवा मुंडा से बहस हो गई. बहस के दौरान एतवा और उसके साले बुधराम पाहन ने रीड़ा भेंगराज को धक्का दे दिया, जिससे वे पीसीसी सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद दोनों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के एतवा मुंडा और उसके साले बुधराम पाहन के खिलाफ शनिवार को नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Exit mobile version