Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पांडेय गिरोह गैंगवार में गैंगस्टर किशोर पांडेय की पत्नी निशि पांडेय और भाई निशांत सिंह गिरफ्तार, कोयला यूनियन जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष हैं निशि
    Crime

    पांडेय गिरोह गैंगवार में गैंगस्टर किशोर पांडेय की पत्नी निशि पांडेय और भाई निशांत सिंह गिरफ्तार, कोयला यूनियन जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष हैं निशि

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू.पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रविवार की रात अपराधियों की अंधाधुंध गोलीबारी में मारे गए पांडेय गिरोह के दो अपराधियों भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढुल्ला की हत्या के मास्टर माइंड गैंगस्टर किशोर पांडे की पत्नी निशि पांडेय एवं साले निशांत सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों को रामगढ से गिरफ्तार करके मेदिनीनगर लाया गया एवं जेल भेजने से पहले एमआरएमसीएच में मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद दाेनाें काे जेल भेज दिया गया.

    कोर्ट में पेशी एवं मेडिकल जांच के दौरान बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था. अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात थे. गैंगस्टर भरत पांडेय एवं दीपक साव हत्याकांड में रामगढ़ की निशि पांडेय एवं निशांत सिंह नामजद आरोपित हैं. हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है.

    उल्लेखनीय है कि पांडेय गिरोह के दो अपराधियों भरत और दीपक की हत्या की साजिश हजारीबाग जेल में बंद विकास तिवारी ने रची थी. विकास तिवारी भोला पांडेय-किशोर पांडेय गिरोह से ताल्लुक रखने वाला है. फिलहाल यह गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की हत्या के जुर्म में हजारीबाग जेल में आजीवन सजा काट रहा है. इसने ही दोनों के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए गुर्गे भेज हत्या करा दी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    विकास पांडेय को भोला पांडेय गिरोह का सरगना भी माना जाता है. वह भोला पांडे का भांजा है. पहले भोला पांडे और फिर किशोर पांडे की हत्या के बाद गिरोह का संचालन विकास तिवारी ही कर रहा था. विकास तिवारी रामगढ़ के पतरातू का रहने वाला है.

    इस गैंगवार की जांच करते हुए पलामू पुलिस की एसआईटी ने रामगढ़ पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पतरातू के स्टीम कॉलोनी स्थित आवास से गैंगस्टर किशोर पांडेय की पत्नी निशि पांडेय और उसके भाई निशांत सिंह को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर किशोर पांडेय की पत्नी निशि पांडेय वर्तमान में कोयला यूनियन जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kishore Pandey's wife Nishi Pandey and his brother Nishant Singh arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group