Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Koderma Court Judgment बेटा-बेटी, गर्भवती पत्नी, भतीजी, मां के हत्यारे को फांसी, कोडरमा कोर्ट ने माना अति क्रूर एवं दुर्लभतम घटना
Headlines

Koderma Court Judgment बेटा-बेटी, गर्भवती पत्नी, भतीजी, मां के हत्यारे को फांसी, कोडरमा कोर्ट ने माना अति क्रूर एवं दुर्लभतम घटना

News DeskBy News DeskOctober 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Koderma. गर्भवती पत्नी समेत अपने परिवार के छह लोगों की निर्मम हत्या के अभियुक्त मसमोहना नवलशाही निवासी गांगो दास(30, पिता-स्व छोटन दास) को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी है. अदालत ने अभियुक्त को आइपीसी की धारा-302 के तहत दोषी पाते हुए यह सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. घटना 26 नवंबर 2019 की है. नवलशाही थाना में मदन दास (पिता- मनु दास) के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था़ आवेदन के अनुसार, घटना की रात करीब 9:45 बजे पड़ोसी गांगो दास शराब के नशे में चाकू और रॉड लेकर पहुंचा.

अभियुक्त ने पहले अपनी पत्नी शीला देवी से झगड़ा किया, इसके बाद उस पर चाकू व रॉड से हमला किया. इसके बाद पुत्री राधिका कुमारी (चार साल) और पुत्र पीयूष कुमार (दो साल) पर भी चाकू व रॉड से वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी. जब अभियुक्त की मां शांति बहू और बच्चों को बचाने पहुंची, तो अभियुक्त ने उन्हें भी रॉड व चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ इसके बाद उसने अपनी भतीजी चांदनी कुमारी और नीतिका कुमारी को भी रॉड व चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. लोगों के जुटने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. तत्काल एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां गांगो दास की पत्नी शीला देवी व उसके गर्भ में में पल रहे सात माह के बच्चे, मां शांति और भतीजी नीतिका कुमारी की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल चांदनी को इलाज के लिए रांची भेजा गया था़ बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group